रामगढ: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की घुटुवा में बैठक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रामगढ़: पतरातू प्रखंड के घुटुवा में शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सहदेव महतो ने की, जबकि संचालन श्याम सुंदर महतो ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा करना था।

नवमनोनित सदस्यों का सम्मान और आगामी सम्मेलन की तैयारी

बैठक के दौरान, जिला कमेटी के नवमनोनित सदस्यों का सम्मान किया गया। साथ ही, एक सितंबर को आहूत पतरातू प्रखंड के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। जिन पंचायतों में अभी तक कमेटी का गठन नहीं हो सका है, वहां जल्द से जल्द कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना: जिला स्तरीय समिति की बैठक में योजनाओं का अनुमोदन

टाईगर जयराम महतो के विचारों का प्रचार

मुख्य वक्ता राजेंद्र बेदिया ने बैठक में कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो टाईगर जयराम महतो के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने पतरातू प्रखंड इकाई में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके साथ ही, 2024 के विधानसभा चुनाव में मोर्चा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

रामगढ़: भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, एक घायल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस बैठक में सुभान अंसारी, राजकिशोर चौधरी, गिरिशंकर महतो, बाबूलाल महतो, भवानी गोप, सुनील महतो, मनोरंजन महतो, दिलीप बेदिया, आर्यन टोप्पो, संजीव साहू, कमलनाथ महतो, खिरोधर महतो, नौशाद अंसारी, रविन्द्र महतो, जयपाल महतो, सचिन महतो, बैजनाथ महतो, सकलदीप महतो, अनिल महतो, मंगेश कुमार बेदिया, हेमंत कुमार मुंडा, कुंती देवी, प्रमिला देवी, नवमी देवी, नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, कविता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *