खेलो झारखंड 2024-25: रामगढ़ में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रामगढ़: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में आयोजित “खेलो झारखंड” अंतर्गत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम द्वारा सिदो-कान्हू मैदान में किया गया। यह प्रतियोगिता 3 से 13 सितंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रखंड स्तर पर विजयी खिलाड़ियों के बीच खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, योगा, एथेलेटिक्स, बैंड, हॉकी, चेस, वॉलीबॉल, वुशू, क्रिकेट आदि खेलों का आयोजन होगा। विजयी खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर “खेलो झारखंड” प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

खिलाड़ियों के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी का संदेश

Khelo Jharkhand 2024-25: शुभारंभ अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे प्रखंड स्तर पर विजेता बनकर जिले तक पहुंचे हैं। “खेलो झारखंड” प्रतियोगिता से सुदूरवर्ती इलाकों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। कई खिलाड़ियों ने इसी मंच से राष्ट्रीय स्तर पर रामगढ़ जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

पहले दिन के खेल और प्रतिभागियों का सम्मान

Khelo Jharkhand 2024-25: प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14, 17, और 19 बालक वर्ग में कबड्डी और खो-खो खेल का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और उन्हें प्रोत्साहित किया गया कि वे आगे भी इसी ऊर्जा और उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभात आनंद कुल्लू, शारीरिक शिक्षक बलविंदर सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, शेखर कुमार, दीपक सिंह, मिथलेश कुमार रविदास, आशीष कुमार दास, कमल कुमार, निरंजन कुमार महतो, कुलदीप कुमार, रविंद्र दुबे, रोशन करमाली, सोनू करमाली, इमरान खान, सरफराज खान, अरुण कुमार, आदित्य कुमार महतो, मनीष अभीर, मनोज तिर्की, पुरण चंद्र महली, प्रियंका कुमारी, रविन्द्र कुमार, रविंद्र कुमार महतो, तेजू मुंडा सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *