Headlines

भुरकुंडा: ए’ला एंग्लाइज विद्यालय में नवरात्रि महोत्सव का धूमधाम से आयोजन

Navratri festival organized with great pomp in A'La Anglise Vidyalaya
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रामगढ़ के भुरकुंडा स्थित ए’ला एंग्लाइज विद्यालय में मंगलवार को नवरात्रि महोत्सव बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। महोत्सव की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना से की गई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गरबा और डांडिया रास की नृत्य प्रस्तुति रही, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

केजी के बच्चों ने दिया झिझिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति

कार्यक्रम में केजी के छोटे बच्चों ने बिहार के पारंपरिक लोक नृत्य झिझिया की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इसके अलावा, देवी-देवताओं की वेशभूषा में सजे बच्चों ने संगीतमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। इन नृत्य और नाटकों ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

DA Hike: दशहरा से पहले सरकारी कर्मचारियों को सौगात, इस राज्य में महंगाई भत्ता 4% बढ़ा

नवरात्रि का संदेश: प्रधानाचार्य का संबोधन

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “नवरात्रि सत्य, शक्ति और संघर्ष की भावना को प्रबल करता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।” उन्होंने विद्यार्थियों को इस पर्व से प्रेरणा लेकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की सलाह दी।

Election Results 2024 Live: कांटे की टक्कर, बीजेपी आगे, कांग्रेस की बढ़त

सचिव डॉ. गजाधर महतो प्रभाकर का संदेश

विद्यालय के सचिव डॉ. गजाधर महतो प्रभाकर ने नवरात्रि को आत्म-चिंतन और उत्सव का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है, जो उनके व्यक्तित्व को निखारने में सहायक होते हैं।

7th Pay Commission: धनतेरस से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल, मिलेगा ₹3,61,884 तक का DA

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आयोजन की सफलता में शिक्षकों का विशेष योगदान

इस महोत्सव को सफल बनाने में केजी की प्राचार्या अंजू पटेल सहित अन्य शिक्षक जैसे धर्मेश सोनी, वैभव कुमार, अनुराग मद्धेशिया, गौरव कुमार साहू, सुनील कुमार साहू, सूरज देव सिंह, अजीत शर्मा, मिथिलेश बेदिया, कृष्ण कुमार अंबष्ठा, राजन कुमार, सपना मिंज, वर्षा टेटे, शीला देवी, ट्विंकल पाउल, शबनम बानो, पूजा महतो, बबीता सिंह, शबाना खातून, अंजली सिंहा, सीमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी, ललिता देवी, नीतू सिंह, गीता प्रसाद, सोनी कुमारी, काजल बनर्जी, चंचला कुमारी, सरिता कुमारी, रुचि सिंह और सुमन खलखो ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *