Headlines

EPFO कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बोनस की खुशखबरी, मिलेगा 13,816 रुपये का एडवांस, जानें कौन होगा पात्र

Good news of bonus for EPFO ​​employees before Diwali, will get advance of Rs 13,816, know who will be eligible
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली: दिवाली से पहले एंप्लाई प्रोविडेंड फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। EPFO ने अपने ग्रुप B और ग्रुप C कर्मचारियों के लिए प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) की घोषणा की है। इस बोनस के रूप में कर्मचारियों को 13,816 रुपये का एडवांस पेमेंट दिया जाएगा, जो कि लगभग 2 महीने की सैलरी के बराबर होगा। इस निर्णय से EPFO के हजारों कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

बोनस का लाभ किसे मिलेगा?

EPFO द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, यह बोनस ग्रुप C और ग्रुप B (गैर-राजपत्रित) कर्मचारियों को दिया जाएगा। इसका लाभ पाने के लिए निम्नलिखित शर्तें लागू होंगी:

  1. केवल वे कर्मचारी जो EPFO में नियमित रूप से काम कर रहे हैं और मार्च 2024 के अंतिम दिन तक सेवा में थे, उन्हें यह बोनस मिलेगा।
  2. एक साल से कम समय तक सेवा में रहे कर्मचारियों को भी यह बोनस मिलेगा, बशर्ते कि उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 में कम से कम 6 महीने की सेवा पूरी की हो।
  3. जिन कर्मचारियों का मासिक वेतन 7,000 रुपये से अधिक है, वे भी इस बोनस के पात्र होंगे।
  4. वे कर्मचारी जो मार्च 2024 में असाधारण अवकाश या आधे वेतन पर अवकाश पर थे, उन्हें भी उनके वेतन और भत्तों के आधार पर बोनस का भुगतान किया जाएगा।

7th Pay Matrix New Table 2024: केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में 50% की वृद्धि, CEA और अन्य भत्तों में 25% वृद्धि

किन्हें नहीं मिलेगा बोनस?

इस बोनस का लाभ उन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा जो EPFO से पहले ही रिटायर हो चुके हैं या जो आकस्मिक, कॉन्ट्रैक्ट या अतिरिक्त विभागीय कर्मचारी हैं। इसके अलावा, जो कर्मचारी वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 6 महीने से कम सेवा में थे, वे भी इस लाभ से वंचित रहेंगे।

EPFO Retirement Fund And Pension Forms: रिटायरमेंट फंड निकालने और पेंशन प्राप्त करने के लिए कौन-सा फॉर्म है जरूरी?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

इस साल, EPFO ने अपने कर्मचारियों के लिए यह बोनस उस समय घोषित किया है जब केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के लिए भी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) की मंजूरी दी थी। EPFO के इस कदम से उनके कर्मचारियों में उत्साह और खुशी का माहौल है, खासकर त्योहारों के समय में यह बोनस उनके लिए आर्थिक संबल साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *