अभाविप ने नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची:अखिल भारतीय विद्यार्थी रांची महानगर द्वारा शनिवार को नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन रांची और साहिबगंज में हुई इन घटनाओं के प्रति आक्रोश प्रकट करने और राज्य में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आयोजित किया गया।

विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन

कार्यकर्ताओं ने रांची के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों जैसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, मारवाड़ी महाविद्यालय, विमेंस कॉलेज, डोरंडा महाविद्यालय, सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय और राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के कैंपस से मुख्य द्वार तक आक्रोश मार्च निकाला। मार्च के समापन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

स्थानीय ठेका मजदूरों ने बलकुदरा खुली खदान में फिर काम ठप किया

राज्य में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर आक्रोश

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश मंत्री दिशा दित्या ने कहा कि चान्हो थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की और साहिबगंज में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं, जो राज्य में बढ़ती अपराध की घटनाओं की गंभीर स्थिति को दर्शाती हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दिलाए।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: सीएम ने हजारीबाग प्रमंडल के लाभुकों के खाते में भेजी धनराशि

राजधानी रांची में दुष्कर्म के मामले में बढ़ोत्तरी

दित्या ने बताया कि वर्तमान में रांची, राज्य में दुष्कर्म के मामलों में पहले स्थान पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य की बहन-बेटियां भय और असुरक्षा के माहौल में जी रही हैं।

RRB Technician Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता, सैलरी, और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख कार्यकर्ता

इस प्रदर्शन में साक्षी कुमारी, रोली कुमारी, अक्षिता वर्मा, जी निकिता कुमारी, अनुश्रुती कुशवाह मिश्रा, शालू जायसवाल, नियति होता, संजना राज, कुमकुम गुप्ता समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से सतीश केसरी, डोरंडा महाविद्यालय से गोपाल चौहान एवं शिवम लोहरा, मारवाड़ी महाविद्यालय से सिद्धांत श्रीवास्तव, सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय से अनिकेत सिंह एवं अंकित सिंह, और राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय से सोनम झा एवं सचिन यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *