भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत बरही से, योगी आदित्यनाथ करेंगे संबोधित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हजारीबाग: जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 24 सितंबर को बरही से होगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक बरही प्रखंड मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर जनता को संबोधित करेंगे।

भाजपा की परिवर्तन रैली, 22 सितंबर को खूंटी से होगी यात्रा का शुभारंभ

योगी आदित्यनाथ की सभा के बाद, दोपहर तीन बजे पदमा में एक भव्य रोड शो आयोजित किया जाएगा। इस रोड शो में क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है, और इसे सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को जोर-शोर से शुरू कर दिया है।

कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

बरही और पदमा में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता और नेता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। इसके लिए भाजपा ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। बरही एनएच आइबी में सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, बरही विस चुनाव प्रभारी विनय कुमार सिंह सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 5 बड़े तोहफे, DA वृद्धि से 8वें वेतन आयोग तक का लाभ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस यात्रा का उद्देश्य राज्य में भाजपा की पकड़ को मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए समर्थन जुटाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *