Headlines

भुरकुंडा में सीसीएलकर्मी उदय सिंह और हॉस्पिटल स्टाफ को सेवानिवृत्ति पर मिली शानदार विदाई

CCL worker Uday Singh and hospital staff get a grand farewell on retirement in Bhurkunda
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रामगढ़: भुरकुंडा के ओल्ड सिविल वर्क शॉप में सोमवार को एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीसीएल कर्मी और कोल फिल्ड यूनियन के केंद्रीय सचिव उदय सिंह की सेवानिवृत्ति पर उन्हें सम्मानित किया गया। उदय सिंह को भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी मनोज पाठक और खान मैनेजर आर. के. वर्णवाल ने मुख्य रूप से सम्मानित किया।

उदय सिंह को विदाई और सम्मान

समारोह में यूनियन के कार्यकर्ताओं और कर्मियों ने उदय सिंह को फूल मालाओं से सजाया और उपहार देकर उनके सुखमय भविष्य की कामना की। भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी मनोज पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में उन्हें प्रतीकचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उदय सिंह ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और यूनियन के साथ अपने लंबे सफर को यादगार बताया।

भुरकुंडा में दो दिवसीय विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रतिभागियों की उपस्थिति

इस विदाई समारोह में यूनियन के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता जैसे बबलू कुमार, राहुल कुमार, धीरेंद्र कुमार, अंकुर विश्वास, अविनाश चंद्रा, पंकज सिंह, अभिषेक कुमार, रिशु सिंह, रामाकांत दुबे, संजय यादव, और भुरकुंडा शाखा सचिव पप्पू सिंह के साथ अन्य कई कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने उदय सिंह को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दीं।

समर्पण संस्था ने लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों पर आयोजित किया तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

भुरकुंडा हॉस्पिटल में सेवानिवृत्ति समारोह

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल में भी सोमवार को चिंता देवी और जे. मजूमदार के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. ए.के. टोप्पो ने उन्हें बुके और शाल देकर सम्मानित किया। डॉ. नदीम और अन्य अस्पताल कर्मियों ने भी उपहार देकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई दी।

धनबाद में मुख्यमंत्री ने 36,996 लाभुकों को जॉब ऑफर लेटर वितरित किया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हॉस्पिटल स्टाफ की भागीदारी

इस समारोह में वीणा देवी, पूजा कुमारी, बेबी देवी, पूनम कुमारी, आरती कुमारी, सिस्टर रेखा, सुनीता टेटे, राखी, जामवंती, नीलम, द्रोपदी, रीता राजभर, और अन्य स्टाफ सदस्यों ने मिलकर सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया। सभी ने इस अवसर को भावपूर्ण और यादगार बनाने में अपनी भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *