रांची: कांग्रेस ने नवनीत बिट्टू और संजय गायकवाड़ का किया पुतला दहन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची: कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री नवनीत बिट्टू और शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा राहुल गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन किया। इस घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है, और देशभर में कांग्रेस इस बयान का कड़ा विरोध कर रही है।

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री नवनीत बिट्टू और शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने मीडिया से बातचीत के क्रम में राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। इस बयान के बाद कांग्रेस ने तुरंत इसके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

भारी बारिश के चलते दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

नेताओं की भागीदारी

रांची में हुए विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव भी शामिल हुए। उनके साथ भारी संख्या में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में मौजूद रहे।

पीवीयूएनएल पतरातू में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का एकजुटता

कांग्रेस ने अपने नेता राहुल गांधी के खिलाफ की गई इस टिप्पणी को अस्वीकार्य और अपमानजनक बताया और देशभर में विरोध करने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *