रांची में राज्यस्तरीय जवाहरलाल नेहरू कप 2024-25 का भव्य उद्घाटन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची: राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय जवाहरलाल नेहरू कप 2024-25 का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्कर्ष गुप्ता और खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशक संदीप कुमार उपस्थित रहे।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्कर्ष गुप्ता ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य के छात्र राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार अपना परचम लहरा रहे हैं। राज्य सरकार इन प्रतिभाओं को उचित मंच देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

UP Police Constable Exam 2024: 48 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानिए खास बातें”

खेल के प्रति बढ़ता आकर्षण

खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशक संदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के विद्यार्थियों में खेल के प्रति आकर्षण बढ़ा है। उन्होंने बताया कि खेलकूद विभाग शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में राज्य को भव्य और राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की मेजबानी करने का अवसर मिलेगा, और खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

आजसू केंद्रीय कमेटी की बैठक में बेरोजगारी, जन जागरण और नवनिर्माण संकल्प यात्रा की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा

जवाहरलाल नेहरू कप 2024-25 में धमाकेदार शुरुआत

जवाहरलाल नेहरू कप 2024-25 की शुरुआत बालक और बालिका वर्ग की टीमों द्वारा हॉकी में शानदार प्रदर्शन से हुई। अंडर 17 बालिका वर्ग में खूंटी ने चतरा को 14-0 से, हजारीबाग ने लोहरदगा को 9-0 से, गुमला ने रामगढ़ को 13-0 से, गिरिडीह ने सरायकेला को 1-0 से और बोकारो ने पश्चिमी सिंहभूम को 1-0 से हराया।

वहीं, अंडर 17 बालक वर्ग में चतरा ने सरायकेला को 3-0 से, रांची ने गिरिडीह को 4-0 से और गुमला ने पश्चिमी सिंहभूम को 3-0 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।

Kerala University Third Semester Results 2024: जानिए कैसे देखें और डाउनलोड करें अपने एमए, बीए, और बीएससी के परिणाम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इनमें राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, पूर्व हॉकी ओलिंपियन सह सांझा के हॉकी प्रशिक्षक मनोहर टोपनो, मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सह हॉकी प्रशिक्षिका सुमराई टेटे, पूर्व अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सह कोच बीरेंद्र लकड़ा, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय कुमार सिंह, झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंदु दुबे, और हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *