Headlines

Jharkhand Assembly Election 2024 Date: दो चरणों में होगा मतदान, जानें पूरी जानकारी

Jharkhand Assembly Election 2024 Date
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा कर दी है। चुनाव दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। यह घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की, जिसके साथ ही झारखंड में चुनावी माहौल तैयार हो गया है।

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव

Jharkhand Assembly Election 2024 Date: झारखंड की कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए यह चुनाव आयोजित होगा। राज्य में चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों चरणों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण तारीखें भी तय कर दी गई हैं।

Gaya To Jammutawi-Dhanbad Special Train: सप्ताह में दो दिन परिचालन के साथ यात्रियों को मिलेगी राहत

पहले चरण का चुनाव: 13 नवंबर

Jharkhand Vidhansabha Chunav 2024: पहले चरण के तहत 18 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 25 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। इस चरण में झारखंड के कई प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। पहले चरण में शामिल विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं:

  • कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा
  • बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी
  • ईचागढ़, सरायकेला, चाइबासा, मंझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर
  • खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके
  • मांडर, सिसई, गुलाम, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा
  • मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर

Diwali Bonus: केंद्र सरकार की दिवाली सौगात, अर्धसैनिक बलों सहित लाखों कर्मचारियों को मिलेगा ₹6908 का बोनस

दूसरे चरण का चुनाव: 20 नवंबर

Jharkhand Vidhansabha Chunav 2024: दूसरे चरण की अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी और नामांकन प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू होगी। नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी 30 अक्टूबर को की जाएगी, और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 01 नवंबर निर्धारित की गई है। दूसरे चरण में शामिल विधानसभा क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा
  • नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर
  • पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर
  • जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी
  • सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली, खिजरी

NTA Exam Calendar 2025: जानें कब जारी होगा UGC NET, NEET, JEE Mains, CUET का एग्जाम शेड्यूल

Jharkhand Vidhansabha Chunav की 2024 प्रमुख तारीखें

चरणअधिसूचनानामांकन अंतिम तिथिस्क्रुटनीनाम वापसी की अंतिम तिथिमतदान
पहला चरण18 अक्तूबर25 अक्तूबर28 अक्तूबर30 अक्तूबर13 नवंबर
दूसरा चरण22 अक्तूबर29 अक्तूबर30 अक्तूबर01 नवंबर20 नवंबर

Jharkhand Cabinet News: मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़कर 2500 रुपये, झारखंड कैबिनेट ने दी मंजूरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मतगणना और परिणाम

दोनों चरणों के मतदान के बाद, 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी और उसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए इस बार के चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, जिसमें विभिन्न दलों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *