झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सौगात

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पलामू, झारखंड: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू प्रमंडल की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सौगात दी है। गुरुवार, 22 अगस्त को वीर नीलांबर-पीतांबर की धरती से रिमोट का बटन दबाकर मुख्यमंत्री ने पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों की पंजीकृत महिलाओं के खाते में 1,000-1,000 रुपए ट्रांसफर किए।

राज्य सरकार की प्राथमिकताएं

हेमंत सोरेन ने समारोह में संबोधन के दौरान कहा कि उनकी सरकार केवल रांची हेडक्वार्टर से नहीं, बल्कि गांव-देहात से चलने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के 20 साल बाद भी कई इलाके ऐसे हैं, जहां आज तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, लेकिन उनकी सरकार ने गांव-गांव में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया है।

हजारीबाग में स्वच्छता के नए युग की शुरुआत: सांसद मनीष जायसवाल ने 1.57 करोड़ की नाली निर्माण का किया शिलान्यास

विपक्ष पर प्रहार

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल झारखंड में नेताओं की कमी होने के कारण बाहर से नेता लाकर उनकी सरकार को गिराने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने उन्हें झूठे आरोपों में जेल भेजा, लेकिन सच्चाई छिप नहीं सकी और वह जनता के बीच वापस आए।

रांची में राज्यस्तरीय जवाहरलाल नेहरू कप 2024-25 का भव्य उद्घाटन

महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना

हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत प्रत्येक पंजीकृत महिला को 1,000 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर संताल परगना के पाकुड़ से इस योजना का शुभारंभ हुआ था और अब पलामू में भी इसे लागू किया गया है।

ग्रामीण विकास और योजनाओं की क्रियान्वयन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने गांवों को मजबूत करने के लिए कई योजनाओं को लागू किया है। उन्होंने वृद्ध पेंशन की उम्र सीमा को 60 साल से घटाकर 50 साल कर दिया है, ताकि अधिक से अधिक बुजुर्ग इसका लाभ उठा सकें। इसके अलावा, बेटियों की शिक्षा के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 15 लाख रुपए तक की सहायता देने का प्रावधान किया गया है।

UP Police Constable Exam 2024: 48 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानिए खास बातें”

आगामी चुनाव और युवाओं के लिए योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी सरकार फिर से जनता का समर्थन प्राप्त करेगी। उन्होंने घोषणा की कि अगर उनकी सरकार फिर से सत्ता में आई, तो 5 साल में प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में 1,00,000 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने युवाओं को नौकरी देने के लिए कई कदम उठाए हैं और विपक्ष पर नौकरियों की नियुक्तियां बंद करने का आरोप लगाया।

आजसू केंद्रीय कमेटी की बैठक में बेरोजगारी, जन जागरण और नवनिर्माण संकल्प यात्रा की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महिलाओं को सौंपे स्वीकृति पत्र

समारोह के अंत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं के बीच मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक सभी पंजीकृत महिलाओं के खाते में पहली किस्त के 1,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे और उसके बाद हर महीने की 15 तारीख को राशि डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *