Headlines

Maharashtra Assembly Election 2024 Schedule: तारीखों का ऐलान, 20 नवंबर को चुनाव और 23 को नतीजे

Maharashtra Assembly Election 2024 Schedule
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maharashtra Vidhansabha Chunav: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा हो गई है। भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने मंगलवार, 15 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी दी कि राज्य में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर 2024 को एक चरण में होंगे, और मतगणना 23 नवंबर 2024 को होगी। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

Maharashtra Assembly Election 2024 की प्रमुख तारीखें

  • नोटिफिकेशन जारी: 22 अक्टूबर 2024
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 29 अक्टूबर 2024
  • नामांकन की स्क्रूटनी: 30 अक्टूबर 2024
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 4 नवंबर 2024
  • मतदान की तिथि: 20 नवंबर 2024
  • मतगणना: 23 नवंबर 2024

Jharkhand Assembly Election 2024 Date: दो चरणों में होगा मतदान, जानें पूरी जानकारी

9.63 करोड़ मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी कि इस बार महाराष्ट्र में 9 करोड़ 63 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। पूरे राज्य में 1,00,186 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिसमें पीडब्ल्यूडी (विकलांगता) और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ भी शामिल होंगे।

रामगढ़: आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता

2019 के विधानसभा चुनावों की स्थिति

पिछले विधानसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जिसके पास 103 विधायक थे। इसके अलावा, एनसीपी (अजित पवार गुट) के 42 विधायक, कांग्रेस के 37 विधायक, और शिवसेना (यूबीटी) के 15 विधायक थे। विधानसभा में इस समय 14 सीटें रिक्त हैं।

Diwali Bonus: केंद्र सरकार की दिवाली सौगात, अर्धसैनिक बलों सहित लाखों कर्मचारियों को मिलेगा ₹6908 का बोनस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

चुनाव की प्रमुख चुनौतियां

महाराष्ट्र में इस चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। राज्य में प्रमुख मुद्दों में किसानों की स्थिति, बेरोजगारी, और औद्योगिक विकास के अलावा पिछले साल हुई राजनीतिक उठापटक भी चुनावी मुद्दों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *