Headlines

रामगढ़: आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता

Announcement of upcoming assembly elections, District Election Officer held press conference
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रामगढ़: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके अंतर्गत रामगढ़ जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों— 22 बड़कागांव, 23 रामगढ़ और 24 मांडू—के कुल 732292 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

तीन विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता विवरण

  1. 22 बड़कागांव (पतरातू क्षेत्र): 187006 मतदाता
  2. 23 रामगढ़: 356262 मतदाता
  3. 24 मांडू: 189024 मतदाता

Mudma Mela 2024: 18-19 अक्टूबर को मुड़मा मेले में जुटेगी रौनक, सीएम हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव की तैयारी

जिला प्रशासन ने चुनाव को स्वतंत्र, स्वच्छ और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त ने जानकारी दी कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। स्वतंत्रता पूर्वक चुनाव कराने के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसकी दूरभाष संख्या 06553 261427 है।

सीसीएल का सौर्य ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, भुरकुंडा अस्पताल में सोलर पावर सिस्टम की स्थापना

पुलिस अधीक्षक की जानकारी

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने चुनाव के मद्देनजर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अंतर राज्य और अंतर जिला चेक पोस्ट की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों का भी ब्योरा दिया।

निर्वाचन की तारीखें और प्रक्रिया

झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। निम्नलिखित तिथियों पर चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न चरण आयोजित किए जाएंगे:

22 बड़कागांव विधानसभा (प्रथम चरण)

  • गजट नोटिफिकेशन: 18 अक्टूबर 2024
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 25 अक्टूबर 2024
  • स्क्रूटनी: 28 अक्टूबर 2024
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर 2024
  • मतदान तिथि: 13 नवंबर 2024
  • मतगणना: 23 नवंबर 2024

Jharkhand Assembly Election 2024 Date: दो चरणों में होगा मतदान, जानें पूरी जानकारी

23 रामगढ़ विधानसभा (दूसरा चरण)

  • गजट नोटिफिकेशन: 22 अक्टूबर 2024
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 29 अक्टूबर 2024
  • स्क्रूटनी: 30 अक्टूबर 2024
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 1 नवंबर 2024
  • मतदान तिथि: 20 नवंबर 2024
  • मतगणना: 23 नवंबर 2024

निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया 25 नवंबर 2024 से पहले समाप्त कर ली जाएगी।

Jharkhand Cabinet News: मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़कर 2500 रुपये, झारखंड कैबिनेट ने दी मंजूरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उपस्थिति और अन्य जानकारी

प्रेस वार्ता में निर्वाची पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। चुनाव के सुचारू और निष्पक्ष संचालन के लिए सभी संबंधित विभागों ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *