विधानसभा चुनाव में बड़कागांव से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरेंगे सोहर महतो

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रामगढ़: बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनावी मुकाबला और भी रोचक होने वाला है, क्योंकि युवा नेता सोहर महतो ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। पतरातू प्रखंड के लबगा स्थित माही रेस्टोरेंट परिसर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में सोहर महतो ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की और वर्तमान सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला।

भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर आरोप

सोहर महतो ने वर्तमान सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में कोई ठोस विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “विधानसभा में केवल बालू, कोयला और पत्थर की लूट चल रही है। किसान, मजदूर, बेरोजगार युवा और विस्थापितों की समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं।” उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को भी गंभीर मुद्दा बताया।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक में सुतरी पंचायत कमेटी का विस्तार

राज्य को पीछे धकेलने का आरोप

महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे राज्य 15 वर्ष पीछे चला गया है। उन्होंने पलायन की समस्या और विस्थापितों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “कोयलांचल क्षेत्र में वर्षों से रह रहे भूमिहीन गरीबों के लिए कोई योजना नहीं है, और सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है।”

पाताल पंचायत में बड़कागांव विधानसभा प्रत्याशी के रूप में सोहर महतो को मिला समर्थन

शिक्षा और स्वास्थ्य की दुर्दशा

बड़कागांव विधानसभा में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर भी महतो ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य बने 24 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी भी बच्चों को प्लस-टू की पढ़ाई के लिए रोजाना 20-22 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है। पतरातू जैसे बड़े प्रखंड में एक बेहतर सरकारी अस्पताल का न होना भी उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

DA Hike 2024: नवरात्रि से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ता बढ़ा, एरियर का भी मिलेगा फायदा

विकास और रोजगार की दिशा में काम करने का वादा

सोहर महतो ने कहा कि अगर वे चुनाव जीतते हैं, तो उनकी प्राथमिकता भ्रष्टाचार को खत्म करना और सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत जरूरतमंदों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र के विकास और विस्तार पर भी जोर दिया, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकें। इसके अलावा, भूमिहीनों के पुनर्वास और विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर भी उनका विशेष ध्यान रहेगा।

हजारीबाग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

समर्थकों की उपस्थिति

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महतो के साथ कई समर्थक भी मौजूद थे, जिनमें महेंद्र महतो, वीरेंद्र महतो, अनिल महतो, धनेश्वर महतो, छोटू महतो, सुनील महतो जैसे प्रमुख नाम शामिल थे। सभी ने सोहर महतो के फैसले का समर्थन करते हुए उनके लिए चुनाव प्रचार का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *