Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारीबाग में परिवर्तन यात्रा के समापन पर जनता को किया संबोधित

Prime Minister Narendra Modi addressed the public at the conclusion of Parivartan Yatra in Hazaribagh
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जारीबाग, झारखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हजारीबाग के मटवारी स्थित गांधी मैदान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत हजारीबाग की पावन धरती पर मां भद्रकाली और मां छिन्नमस्तिका को प्रणाम करके की। प्रधानमंत्री ने कहा, “यह भगवान बिरसा मुंडा के सपनों की धरती है और झारखंड से मेरा और भाजपा का गहरा रिश्ता बन गया है।”

कार्यक्रम में शामिल महत्वपूर्ण नेता

प्रधानमंत्री के साथ मंच पर कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे, जिनमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, और कई अन्य सांसद और विधायक शामिल थे। सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया और जनता ने जय श्री राम और नमो-नमो के नारों से सभा स्थल को गूंजायमान कर दिया।

पतरातू स्टीम कॉलोनी में महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

प्रधानमंत्री का संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी और आदिवासी नायकों के योगदान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी नायकों को वह पहचान नहीं दी जिसके वे हकदार थे। भाजपा की सरकार ने आदिवासी नायकों को सम्मानित किया और रांची में भगवान बिरसा मुंडा का म्यूजियम बनवाया। मोदी ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों का विकास किया जाएगा, जिसमें सड़क, मोबाइल कनेक्टिविटी, पानी की आपूर्ति और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

भारत भारती विद्यालय उरीमारी में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई

झारखंड सरकार पर प्रहार

प्रधानमंत्री ने झारखंड की मौजूदा गठबंधन सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राजद की सरकार राज्य के विकास में बाधक बन रही है। उन्होंने कहा, “यह सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है, पेपर लीक के मामले में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है, और यहां की जनता इस भ्रष्टाचार से त्रस्त है।” उन्होंने राज्य सरकार पर जल जीवन मिशन सहित केंद्र की योजनाओं में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

रामगढ़: एसपी अजय कुमार ने निर्माणाधीन पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर दिए निर्देश

परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा झारखंड के हर गांव और हर घर तक पहुंची है और जनता ने इसे अपार समर्थन दिया है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह झारखंड के विकास के लिए संकल्प यात्रा है। जब भाजपा की सरकार बनेगी तो रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रधानमंत्री के इस भाषण ने झारखंड में भाजपा के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक मजबूत संदेश दिया और परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं और झारखंड में एक नई शुरुआत के लिए तैयार रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *